हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 February 2024

प्राथमिक विद्यालयों में टैबलेट से हाजिरी दर्ज करने का आदेश अव्यावहारिक

 वाराणसी, 

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ शिक्षक नेता सनत कुमार सिंह ने कहा है कि मध्याह्न भोजन ग्रहण करने वाले बच्चों की उपस्थिति टैबलेट के माध्यम से दर्ज किए जाने का आदेश अव्यावहारिक है। ज्ञात है कि महानिदेशक ने परिषदीय प्राथमिक एवं संविलित विद्यालयों में 15 फरवरी से ऐसा करने का आदेश दिया है।




सनतकुमार सिंह ने कहा कि भोजन करते बच्चों का फोटो लेना नियमों के सर्वथा विपरीत है। उक्त आदेश वापस लिया जाना चाहिए। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में टैबलेट उपलब्ध नहीं कराया गया है। शिक्षकों का कहना है कि जिन विद्यालयों को टैबलेट प्रदान भी किया गया है उन्हें विभागीय सिम कार्ड नहीं है जिससे टैबलेट का उपयोग कराया जाना सम्भव नहीं है। ऐसे में यह आदेश उचित नहीं है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more