हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 March 2024

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा स्थगित अब 10 मई तक होंगे आवेदन 16 मार्च से होनी थी परीक्षा, आए 2.60 लाख आवेदन



लखनऊ। प्रदेश में पॉलीटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए 16 मार्च से प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए शासन की ओर से प्रवेश परीक्षा स्थगित करते हुए 10 मई तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद प्रवेश परीक्षा का आयोजन अब मई-जून में प्रस्तावित किया जाएगा।


शासन की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलीटेक्निक (यूपी जेईई पी) 2024 के लिए जनवरी में ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। तीन लाख से अधिक सीटों के सापेक्ष अब तक 2.60 लाख आवेदन हुए हैं। किंतु सोमवार को शासन ने 16 मार्च से प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया। सीटों के सापेक्ष कम आए आवेदन भी इसका एक कारण माना जा रहा है।

प्राविधिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज ने बताया कि अभ्यर्थियों की ओर से ऑनलाइन आवेदन को बढ़ाने की मांग की जा रही थी। वहीं लोकसभा चुनाव भी जल्द प्रस्तावित हैं। इसको देखते हुए यह बदलाव किया गया है। अभ्यर्थी 10 मई तक आवेदन कर सकेंगे। जबकि कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा की तिथि बाद में अलग से जारी की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more