हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 March 2024

डिजिटलाइजेशन के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन


हरदोई। उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ के बैनर तले सोमवार को शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

शिक्षकों ने कहा कि जब तक विभागीय सिम व संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं, डिजिटलाइजेशन के कार्य का विरोध किया जाएगा।



बीएसए कार्यालय परिसर में धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने कहा कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से शिक्षकों को भयभीत किया जा

विभागीय सिम व संसाधन उपलब्ध कराने की मांग

रहा है। जिलाध्यक्ष सुनीता त्यागी ने कहा कि विद्यालयों में कार्यरत शिक्षिकाओं से भी अपनी फोटो सहित हाजिरी देने का प्रयास किया जा रहा है। इससे साइबर क्राइम के युग में महिला शिक्षकों की फोटो का दुरुपयोग होने की संभावना है।

इस मौके पर महामंत्री संतोष अग्निहोत्री, उदय शंकर मिश्र सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। (संवाद)

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more