हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 March 2024

स्कूल की जमीन पर बने मकान पर चला बुलडोजर, खलबली



संसू कुंडा तहसील प्रशासन ने सोमवार को कुंडा के ऊगापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने स्कूल की ही जमीन पर बनाए गए अवैध मकान को बुलडोजर से जमींदोज करा दिया। इसके साथ ही तालाब की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को भी हटवाया। इससे पूरे गांव में खलबली मची रही।

गांव के प्रधान ने डीएम व एसडीएम कुंडा से इसकी शिकायत करते हुए कहा था कि ऊगापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण कर मकान बनाकर कब्जा कर लिया गया है। इसके साथ ही उसी के बगल तालाब की जमीन पर भी कब्जा


किया जा रहा है। रविवार को एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा ने गांव में जाकर मौका मुआयना किया था। उनसे भी गामीणों ने इसकी शिकायत की थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए सोमवार को एसडीएम कुंडा भरत राम के निर्देशन में लेखपाल फूल चंद सहित राजस्व टीम बुलडोजर लेकर ऊगापुर गांव पहुंची। टीम ने बुलडोजर से स्कूल के सामने स्थित अवैध मकान को ढहवा दिया तथा तालाब की जमीन को भी अवैध कब्जे से मुक्त करा दिया। एसडीएम भरत राम ने बताया कि प्राइमरी स्कूल के सामने मकान बनाकर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के साथ ही तालाब को भी कब्जामुक्त करा दिया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more