हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 March 2024

फर्जी शिक्षकों नौ करोड़ में एक रुपये की भी नहीं हुई रिकवरी


हरदोई। फर्जी पाए गए 88 शिक्षकों ने विभाग से वेतन भी प्राप्त कर लिया था। जिस पर विभाग की ओर से उन पर नौ करोड़ 60 लाख 30 हजार रुपये की रिकवरी निकाली गई थी। इनमें आगरा विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त करने वाले 16 शिक्षकों से 572.3 लाख रुपये, 10 हजार भर्ती में 66 शिक्षकों से दो करोड़ 86 लाख 33 हजार 278 रुपये, 29 हजार भर्ती में छह शिक्षकों से एक लाख 80 हजार रुपये वसूले जाने थे। मगर एक भी शिक्षक की ओर से धनराशि जमा नहीं की गई।



सत्यापन के लिए विश्वविद्यालय और बोर्ड को रिमांडर भेजे गए हैं। कई शिक्षकों के सत्यापन आ भी गए हैं। जो शेष हैं उनके सत्यापन के लिए फिर से रिमाइंडर भेजा जा रहा है। रिकवरी के लिए शिक्षकों को दूसरा नोटिस जारी किया गया है। – विजय प्रताप सिंह, बीएसए

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more