हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 March 2024

इंटरनेट के लिए बेसिक शिक्षकों का प्रदर्शन


ज्ञानपुर। 18 सूत्रीय मांगों को लेकर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने सोमवार को बीएसए कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।

खंड शिक्षाधिकारी प्रदीप कुमार मिश्र को पत्रक सौंपकर सिम व इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने और ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य न करने की मांग की।



जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार यादव ने कहा कि बगैर सिम व इंटरनेट सुविधा के उपलब्ध कराए बेसिक शिक्षकों को अपने पंजीकृत मोबाइल से प्रेरणा एप के जरिये उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। जो व्यावहारिक नहीं हैं।
इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, राजनारायण पाल, मनोज कुमार दुबे, वीरेंद्र कुमार यादव, मो. यासीन खान मौजूद रहे। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more