हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 March 2024

डेटा और सिम नहीं मिलने पर बीईओ को सौंपा ज्ञापन


प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने सोमवार को बीएसए कार्यालय पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन करते हुए सीएम को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी सदर शिव बहादुर मौर्या को सौंपा।

जिलाध्यक्ष शाह आलम ने कहा कि 18 सूत्रीय मांग पूरी न होने पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। टैबलेट के संचालन के लिए डेटा और सिम उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इसके अलावा अन्य
मांगों पर भी विभाग विचार नहीं कर रहा है। कहा कि मजबूरी में शिक्षक संघ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर विजय कुमार दूबे, राकेश कुमार मिश्रा, रमेश चंद्र सरोज, ओमप्रकाश तिवारी, जयप्रकाश सिंह, डॉ. सुशील शुक्ला, अरुण सरोज, धर्मराज सिंह, जियालाल, डॉ. हीरालाल मौर्य, अर्जुन कुमार, राजमणि यादव, साहब लाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more