हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 March 2024

राज्य कर्मियों को मिलेगा बढ़ा महंगाई भत्ता, डीए देने पर सहमति, अप्रैल या मई की सेलरी में देने की तैयारी


लखनऊ। केंद्र की तरह राज्य सरकार के करीब 35 लाख कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों को भी चार फीसदी बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जल्द मिलेगा। केंद्र का इससे संबंधित आदेश आते ही इस संबंध में कार्यवाही शुरू करने की तैयारी है।

अप्रैल या मई के वेतन में बढ़ा हुआ डीए देने का विचार है। हालांकि इसे कब से दिया जाएगा, इसका फैसला सीएम के स्तर से होगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जनवरी 2024 से मिलेगा। इस वृद्धि से सरकार के खजाने पर करीब 350 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। होली से




पहले केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते चार फीसदी महंगाई भत्ता देने का एलान किया था। राज्य सरकार केंद्र के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रही है। आदेश आते ही इस पर कार्यवाही करने की तैयारी है। चार फीसदी की वृद्धि से महंगाई भत्ता 50 फीसदी हो जाएगा। इसका लाभ करीब 11.5 लाख कर्मचारियों, 8 लाख शिक्षकों और 15.5 लाख पेंशनरों को मिलेगा। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more