राज्य कर्मचारी साहित्य पुरस्कारों की घोषणा, 25 होंगे सम्मानित


लखनऊ। प्रदेश के विभिन्न विभागों में साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले 25 कर्मचारियों- अधिकारियों को राज्य कर्मचारी साहित्य पुरस्कार दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान ने पुरस्कारों की घोषणा की। तीन मार्च को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में दोपहर 2:30 बजे से अलंकरण 2023-24 व कवि सम्मेलन का


आयोजन किया जाएगा। संस्थान की महामंत्री डॉ. सीमा गुप्ता ने बताया संस्थान की ओर से पुरस्कार स्वरूप एक-एक लाख रुपये, अंग वस्त्र, प्रतीक चिह्न से इन विभूतियों को उनकी साहित्य सेवा व

तीन मार्च को लखनऊ विश्वविद्यालय में होगा सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन

उनकी किताब के लिए सम्मानित किया जाएगा। संस्थान की पत्रिका ‘अपरिहार्य’ में योगदान, उत्कृष्ट पुस्तक, साहित्य सेवा व संस्थान को अमूल्य योगदान देने के लिए कर्मचारियों-अधिकारियों को साहित्य गौरव सम्मान भी दिया जाएगा। इसमें प्रत्येक विभूति को 7000 रुपये के साथ प्रतीक चिन्ह, अंग वस्त्र दिया जाएगा। संस्थान की प्रगति में योगदान करने वालों को प्रशंसा पत्र, पांच हजार रुपये, अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न दिया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा होंगे।

ये होंगे सम्मानित


डॉ. आकांक्षा दीक्षित, अनूप कुमार गुप्ता, अनुराग मिश्र ‘गैर’, अरुण कुमार ‘मानव’, हरी लाल ‘मिलन’, डॉ. इक्क़बाल अहमद अंसारी, महेन्द्र प्रताप अवस्थी ‘महेन्द्र भीष्म’, मनोज कुमार ‘मानव’, डॉ. मृदुला पंडित, डॉ. नेहा इक्क़बाल, पूर्णिमा बेदार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. प्रतिभा मिश्र, डॉ. राधा बिष्ट, डॉ. राघवेन्द्र मिश्र ‘प्रणय’, डॉ. राजेन्द्र पैसिया, राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’, डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ‘चक्र’, डॉ. राम मनोहर मिश्र, रमाशंकर सिंह यादव, डॉ. सुधाकर अदीब, डॉ. तनवीर अहमद, विजय प्रसाद त्रिपाठी को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा दो विशेष पुरस्कारों से डॉ. जय प्रकाश मिश्रा को और हीरालाल को सम्मानित किया जाएगा।