हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 March 2024

सरकारी कार्यालयों में अब सिर्फ राष्ट्रपति व राज्यपाल की तस्वीरें



लखनऊ। प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में अब सिर्फ राष्ट्रपति और राज्यपाल की तस्वीरें ही लगी रहेंगे। बाकी सभी राजनेताओं की तस्वीरें हटाई जाएंगी। आदर्श चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए अपर मुख्य सचिव, प्रशासन जितेंद्र कुमार ने यह निर्देश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक निर्वाचन अवधि में सरकारी कार्यालयों से राष्ट्रपति और राज्यपाल की तस्वीरों के अतिरिक्त अन्य सभी राजनेताओं की तस्वीर हटाई जानी हैं। इसलिए अन्य तस्वीरों को हटाने का कष्ट करें।



यहां बता दें कि दफ्तरों में राष्ट्रपति और राज्यपाल के अलावा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, महात्मा गांधी और डॉ. बीआर आंबेडकर की भी तस्वीरें लगी रहती हैं। शासनादेश में महात्मा गांधी व डॉ. बीआर आंबेडकर की तस्वीरों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसलिए दफ्तरों से इनकी फोटो भी हटनी प्रारंभ हो गई हैं।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more