UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 April 2024

18 वर्ष बाद बदलेगी बेसिक शिक्षा परिषद की सूरत



प्रयागराज। धूल, गंदगी और सीलनभरी दीवारों से बेसिक शिक्षा परिषद के मुख्यालय को अब मुक्ति मिलने वाली है। पिछले कई

दिनों से परिषद भवन की रंगाई,पुताई और मरम्मत का कार्य चल रहा है। साथ ही सामने के पार्क का
भी सौंदर्याकरण कराया जा रहा है।




प्रदेशभर के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की व्यवस्था बेहतर करने के लिए 1972 में बेसिक शिक्षा परिषद का गठन किया गया था। शिक्षा निदेशालय प्रयागराज के परिसर में इसका भवन बनाया गया। लेकिन, पिछले कुछ वर्षों से देखरेख के अभाव में भवन जर्जर हो गया था। दीवारों में सीलन और छत टपकती थी। 2006 के बाद पुताई और मरम्मत

का कार्य नहीं हुआ था। 2020 में प्रताप सिंह बघेल को सचिव बनाया गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद वह प्रयागराज के बजाय लखनऊ में बैठते थे। उनके यहां न बैठने से अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी नहीं बैठते थे।

इसलिए कार्यालय उपेक्षित था। पिछले महीने सचिव का अतिरिक्त कार्यभार अपर निदेशक माध्यमिक सुरेंद्र तिवारी को सौंपा गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने परिषद भवन के रंगाई, पुताई और मरम्मत का कार्य शुरू कराया। उन्होंने बताया कि इसके लिए अतिरिक्त बजट नहीं लिया गया। भवन मरम्मत के लिए आने वाले वार्षिक बजट से यह कार्य कराया जा रहा है। अगले महीने मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more