UpdateMarts
Follow Channel

04 April 2024

कक्षा में शिक्षक ने छात्र के साथ की ऐसी हरकत, बुलानी पड़ी पुलिस, जानिए क्‍या है पूरा मामला


 पीपीगंज। नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर 18 में स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम के शिक्षक ने नाराज होकर एक छात्र का सिर फोड़ दिया। जानकारी होने पर वार्ड नंबर एक की रहने वाली उसकी मां सीमा देवी ने पीपीगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस छात्र का उपचार कराने के बाद मामले की जांच कर रही है।






सीमा देवी ने बताया कि उनका बेटा अंकुश प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं का छात्र है। बुधवार की सुबह प्रतिदिन की तरह पढ़ने के लिए गया था। किसी बात को लेकर उसे पढ़ा रहे शिक्षक नाराज हो गए और डस्टर चलाकर मार दिए। इससे उनके बेटे का सिर फट गया।


जानकारी होने पर जब विद्यालय पहुंचकर शिक्षक से पूछताछ करने की कोशिश की गई तो उन्होंने भगा दिया। सीओ कैंपियरगंज कमलेश सिंह ने बताया कि छात्र की मां ने तहरीर दी है। पीपीगंज पुलिस घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। आरोप सही मिलने पर शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी