कस्तूरबा की बालिकाएं अब स्मार्ट क्लास में करेंगी पढ़ाई


बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राएं अब स्मार्ट क्लास में पढ़ाई करेंगी। कंप्यूटर व प्रोजेक्टर से लैस क्लास में उन्हें पढ़ाई का नया माहौल मिलेगा। विभागीय अधिकारियों की ओर से संसाधनों का खाका है यार किया जा रहा है।


जिले के 15 कस्तुरबा गांधी कंप्यूटर और प्रोजेक्टर से लैस होंगे क्लास, विभाग तैयार कर रहा संसाधनों का खाका

आवासीय विद्यालयों में 1500 बालिकाएं नामांकित हैं। गांव की इन बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने 15 ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खोले हैं। स्कूल में कक्षा छह से आठ तक बालिकाओं को आवासीय सुविधा के साथ निःशुल्क ड्रेस, भोजन और किताबें दी जाती हैं। बालिकाओं को शिक्षित करने के साथ उन्हें तकनीकी शिक्षा में दक्ष कर


कस्तूरबा विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य किया गया है। बालिकाओं को स्मार्ट क्लास में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा, इसके लिए सभी स्कूलों में प्रोजेक्टर और कंप्यूटर लगाने के साथ ही वाईफाई से जोड़ा जा रहा है। कस्तूरबा विद्यालयों में पढ्ने वाली बालिकाओं और उसके सापेक्ष संसाधन का खाका तैयार किया जा रहा है।


रोजगार परक शिक्षा देने के लिए की तैयारी है। इसके लिए सभी बालिकाओं में पढ़ाई के प्रति अभिरुचि पैदा करने के लिए स्मार्ट क्लास बनाई जा रही हैं। जुलाई माह में क्लास का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। इससे बालिकाओं को नई-नई जानकारियां भी हासिल होंगी। भूपेंद्र सिंह, बीएसए