UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 May 2024

पांचवां चरण का प्रचार थमा, मतदान कल: यूपी की इन 14 सीटों पर होगा मतदान



लखनऊ, । लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में यूपी की 14 सीटें समेत आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर 20 मई को मतदान होगा। लखनऊ समेत सभी सीटों के लिए चुनाव प्रचार शनिवार को थम गया। इस चरण में 695 उम्मीदवार मैदान में हैं जिसमें राहुल गांधी, स्मृति ईरानी, राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल, रोहिणी आचार्य और चिराग पासवान जैसे नेताओं के भाग्य का फैसला भी होना है।



प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि गर्मी को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केन्द्रों एवं बूथ पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिये गये हैं। मतदान कर्मियों को हीट स्ट्रोक से बचने के लिए मेडिकल किट भी दी जाएगी।


यूपी की इन 14 सीटों पर होगा मतदान

यूपी की मोहनलालगंज (सु.), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन (सु.), झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी (सु.), बाराबंकी (सु.), फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा सीट पर सोमवार को मतदान होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more