UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 May 2024

परिषदीय 15 जून व इंटर कॉलेज 30 जून तक बंद



प्रतापगढ़। जिले के कक्षा एक से आठ तक स्कूलों में शनिवार को गर्मी की छुट्टी घोषित कर दी गई। शिक्षासत्र के मुताबिक 20 मई को अवकाश होना था, मगर 20 को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण शनिवार से ही स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।



 परिषदीय स्कूल अब 16 जून को खुलेंगे। इधर, माध्यमिक शिक्षा विभाग के हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में 30 जून तक गर्मी का अवकाश घोषित किया गया है। इंटर कॉलेज अब एक जुलाई को खुलेंगे। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि बच्चे अवकाश में दिनों में घर से ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more