हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 May 2024

अधिकारियों की तर्ज पर बेसिक शिक्षक कर रहे हैं सीयूजी नंबर की मांग


बहजोई। मोबाइल टैबलेट के माध्यम से ऑनलाइन हाजिरी लगाए जाने को लेकर शिक्षक विरोध कर रहे हैं। शिक्षक संगठनों का कहना है कि मोबाइल टैबलेट संचालन के लिए सिम कार्ड खरीदने की व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए।


 सरकार की ओर से विद्यालयों को सीयूजी नंबर दिए जाएं। वहीं डीसी प्रशिक्षण मुकेश पाठक ने बताया कि विभाग की ओर से विद्यालयों से उनके आसपास सर्विस देने वाली मोबाइल कंपनी का ब्यौरा मांगा गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more