UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 May 2024

प्रशिक्षित हुये 170 परिषदीय शिक्षक, प्रत्येक विद्यालय में गठित होगी बुलावा टोली

 पडरौना, 

बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के साथ समाज की सेवा, देश प्रेम और एक जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए परिषदीय विद्यालयों में स्काउट गाइड की अनिवार्य शिक्षा दी जाती है। इसके लिए शासन द्वारा जिले के परिषदीय विद्यालयों में दल गठन के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जाता है। इन अनुदानित दल में बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए विद्यालय के एक अध्यापक या अध्यापिका को प्रशिक्षित किया जाता है। शुक्रवार को जनपद के 170 विद्यालय से अध्यापक और अध्यापिकाओं का एक दिवसीय बिग्नार्स कोर्स कार्यक्रम का प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुशीनगर के सभागार में किया गया।



प्रशिक्षण में सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त नौशाद अली सिद्दीकी, एचडब्ल्यूबी प्रशिक्षित डॉक्टर राजेश गुप्ता ने अध्यापकों को स्काउटिंग की बारीकियों से अवगत कराया, जिसमें बच्चों के विभिन्न वर्ग जैसे बनी टमटोला, कब बुलबुल, स्काउट गाइड, रोवर रेंजर के विषय में बताया। झंडा फहराना, प्राथमिक चिकित्सा के साथ पेट्रोल सिस्टम द्वारा बड़े से बड़े कार्य को आसानी से पूर्ण करने के बारे में प्रशिक्षित किया। जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका ने स्काउट गाइड के माध्यम से विद्यालय में बच्चों के नामांकन और ठहराव में होने वाली वृद्धि के बारे में बताया। बिग्नार्स कोर्स में आए हुए अतिथियों का स्वागत जिला गाइड कैप्टन मनोरमा त्रिपाठी ने किया। 




मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामजियावन मौर्य ने कहा कि स्काउटिंग के सेवा भाव और सदैव साकारात्मक सोच के साथ आगे बढने के लिए तत्पर रहना चाहिए। अंत में बीएसए ने सभी शिक्षकों को मतदाता शपथ दिलाकर और अपने विद्यालय में 1 जून के लिए बुलावा टोली का गठन करके ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। संचालन जिला हेडक्वार्टर कमिश्नर रविन्द्र नारायण पांडेय ने किया। इस मौके पर स्काउट मास्टर बलराम सिंह, कमलेश गुप्ता, गाइड कैप्टन रश्मि जायसवाल, डॉ. रश्मि जायसवाल, शालिनी जायसवाल, शबाना परवीन, रेणुबाला सिंह, रविभूषण भारती, मिथिलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more