UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 May 2024

प्रेरणा पोर्टल पर निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले 20 शिक्षकों, अनुदेशकों व शिक्षामित्रों का वेतन रोका


प्रेरणा पोर्टल पर निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर बीएसए ने 20 शिक्षकों, अनुदेशकों व शिक्षामित्रों के अनुपस्थिति के दिन के वेतन पर रोक लगा दी है। बीएसए ने इन सभी से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।






परिषदीय विद्यालयों की निरीक्षण आख्या प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज की जाती है। प्रेरणा पोर्टल पर 15 मई से 18 मई के बीच बीएसए के निरीक्षण में 20 शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षामित्र अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने इन सभी के अनुपस्थित रहने के दिनांक के वेतन और मानदेय पर रोक लगा दी है। बीएसए की कार्रवाई से शिक्षकों में खलबली मच गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more