UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 May 2024

बीएड : वाराणसी में सबसे ज्यादा 52 पांच जिलों में बने दो-दो परीक्षा केंद्र


झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से नौ जून को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 468 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश में वाराणसी में सबसे ज्यादा 52 परीक्षा केंद्र बने हैं। जबकि, सीतापुर समेत पांच जिलों में सबसे कम यानी दो-दो ही परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

बीएड प्रवेश परीक्षा में इस बार 2.21 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। बीयू कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि सबसे ज्यादा परीक्षार्थी होने के कारण सर्वाधिक


52 केंद्र वाराणसी में बनाए गए हैं। जबकि प्रयागराज में 33 और गोरखपुर में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, बलिया में 20, जौनपुर में 19, गाजियाबाद में 18, अंबेडकर नगर में 17, लखनऊ, आगरा, कुशीनगर में 15-15, आजमगढ़, कानपुर नगर, गाजीपुर, देवरिया में 14-14, मेरठ में 11, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, चंदौली में 10-10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन जिलों में बने 10 से कम केंद्र प्रवेश परीक्षा के लिए अयोध्या में नौ, सुल्तानपुर, मुरादाबाद में आठ

आठ, प्रतापगढ़ में सात, बरेली, बस्ती, मऊ में छह-छह और बिजनौर, इटावा में पांच-पांच केंद्रों पर परीक्षा होगी। बाराबंकी, बुलंदशहर, एटा, जालौन, झांसी, लखीमपुर खीरी, मथुरा, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर में चार- चार केंद्र बने हैं। वहीं अमरोहा, बांदा, भदोही, बदायूं, गोंडा, हरदोई, रायबरेली, शाहजहांपुर, महाराजगंज में तीन- तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इसके अलावा बहराइच, पीलीभीत, सिद्धार्थ नगर, सीतापुर, सोनभद्र में कम परीक्षार्थी होने के कारण दो-दो ही परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more