UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 May 2024

समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों से मिलेंगे शिक्षक


समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों से मिलेंगे शिक्षक

बीसलपुर। सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद की बैठक में शिक्षकों ने समस्याएं रखीं। निर्णय किया गया कि बहुत जल्द परिषद का प्रतिनिधिमंडल संबंधित अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का निस्तारण कराएगा।





शनिवार को बीआरसी भवन में हुई बैठक में ब्लाॅक अध्यक्ष इरशाद खां ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों का उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची बनाई जाएगी।





मंत्री मोहनलाल ने कहा कि विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते सेवानिवृत्त शिक्षकों की काफी समस्याएं हैं। उनका अतिशीघ्र निस्तारण होना बहुत जरूरी है। बैठक में अयूब खां, नसरुद्दीन, यूसुफ खां, रणवीर सिंह, मूलचंद्र, इशरत उल्ला, बाबू राम गंगवार, राधेश्याम, मोहनलाल आदि मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more