UpdateMarts•Com
Follow Channel

02 May 2024

शिक्षकों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण



श्रावस्ती। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से शिक्षण क्षमता विकास के लिए गुरुशाला के तहत शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 100 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया तथा कार्यक्रम के संयोजक आनंद मिश्रा ने बेसिक शिक्षा परिषद की कक्षा एक से लेकर आठ तक को पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों को गुरुशाला ऐप पर उपलब्ध निःशुल्क पाठ्यक्रम मॉड्यूल और सामग्री


संसाधनों की विस्तृत रेंज को उपयोग करने का आग्रह किया। जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय ने बताया कि जिले से चुनिंदा 100 से अधिक शिक्षकों को दो माह के विशेष नवाचारी प्रशिक्षण कंटीन्यूअस प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम से जोड़ा जाएगा। सत्र के अंत में बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह और जिला स्वयंसेवक अजीत ने सभी शिक्षकों को प्रमाण पत्र दिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more