UpdateMarts
Follow Channel

02 May 2024

अनुपस्थित शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और शिक्षकों का कटा एक दिन का वेतन

 

प्रतापगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों अनुपस्थित रहने वाले शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और शिक्षकों के एक-एक दिन के वेतन में कटौती की गई है। एक से 30 अप्रैल के बीच हुए निरीक्षण में 112 लोग अनुपस्थित मिले थे। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और शिक्षकों के वेतन में कटौती की गई है। इनसे स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है