मई में उत्तर के मैदानों व मध्य भारत में ज्यादा दिन चलेगी लू



नई दिल्ली, ग्रेट्रः मई में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने और उत्तर के मैदानों, मध्य क्षेत्र व • प्रायद्वीपीय भारत से लगते इलाकों में लू चलने के दिनों की संख्या अधिक रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पांच सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के कारण - अप्रैल में नियमित अंतराल पर उत्तर एवं मध्य भारत में वर्षा व ओलावृष्टि  हुई। मौसम विभाग के आंकड़े बताते - हैं कि इस वर्ष अप्रैल में लू की स्थिति 2023 की तुलना में अधिक खराब  थी जो अब तक सबसे गर्म वर्ष  था। महापात्र ने कहा कि यह रुझान - मई में भी जारी रहने की संभावना  है और दक्षिण राजस्थान, पश्चिम - मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और गुजरात में 8 से 11 दिन लू - चलेगी। राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, - पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ■ उत्तर प्रदेश के बाकी क्षेत्रों और छत्तीसगढ़, अंदरूनी ओडिशा, गंगा

देश में कई जगह अधिकतम

तापमान सामान्य से अधिक रहेगा

मौसम विभाग का अनुमान, कई इलाकों में होगी सामान्य वर्षा तटीय बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक व तेलंगाना में इस माह पांच से सात दिन लू चलने की
संभावना है। सामान्य तौर पर मई में उत्तर के मैदानों, मध्य भारत और प्रायद्वीपीय भारत से सटे इलाकों में

लगभग तीन दिन लू चलती है। पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश इलाकों, उत्तर पश्चिम भारत व मध्य भारत के कुछ हिस्सों तथा प्रायद्वीपीय भारत के पूर्वोत्तर इलाके से सटे क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर व उत्तर पश्चिम भारत के कुछ इलाकों, गंगा तटीय मैदानों और मध्य भारत को छोड़कर देश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।