हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 May 2024

दोनों हाथ से लिखने की प्रतिभा रखने वाली चार वर्षीय बच्ची को डीएम ने किया सम्मानित

 _*दोनों हाथ से लिखने की प्रतिभा रखने वाली चार वर्षीय बच्ची को डीएम ने किया सम्मानित,*_

_*बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम अंकित होने पर की सराहना...*_



_*सहारनपुर समाचार*_

_जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा 4 वर्ष की प्रतिभाशाली बच्ची स्वस्ति सिंघल को सम्मानित किया गया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्ची दोनों हाथो से एक साथ लिखने की प्रतिभा रखती है। जिसके लिए ब्रेन बूस्टेबल के अध्यापक अरिहंत जैन द्वारा मार्ग दर्शन किया गया। और बच्ची का नाम इनफ्लुएंसर बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अंकित हुआ है इससे बच्ची के परिवार सहित सहारनपुर जनपद का गौरव भी बढा है।_

_*सहारनपुर की स्वस्ति सिंघल* ने दोनों हाथों से लिखकर असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया है। 5 सितंबर, 2019 को जन्मी स्वास्ति ने 4 साल, 7 महीने की उम्र में केवल 11 मिनट 39 सेकंड में 50 अंक लिखने की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। यह उत्कृष्ट उपलब्धि स्वस्ति की असाधारण प्रतिभा और समर्पण को दर्शाती है। विगत 5 अप्रैल, 2024 को इसकी पुष्टि की गई और स्वस्ति का नाम आधिकारिक तौर पर इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। स्वस्ति ने ब्रेन बूस्टेबल में अपना असाधारण कौशल सीखा, जिससे उनकी संज्ञात्मक कौशल क्षमताओं में वृद्धि हुई है।_

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more