UpdateMarts•Com
Follow Channel

03 May 2024

खंड शिक्षाधिकारी की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी

 

प्रयागराज,  । मुट्ठीगंज में खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल की 43 वर्षीय पत्नी आंचल जायसवाल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार सुबह घरवालों ने आंचल को फंदे से लटकते देखा तो कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।



मुट्ठीगंज में कल्लू कचौड़ी चौराहे के पास सालिगराम रोड निवासी अमरदीप जायसवाल जौनपुर जिले में खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) के पद पर कार्यरत हैं। गुरुवार सुबह घरवालों की नींद खुली तो देखा कि आंचल का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक रहा है। यह देखकर घरवालों के पैरों तले जमीन सरक गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। सूचना पर मुट्ठीगंज पुलिस पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है। घरवाले भी कुछ नहीं बता पाए आंचल ने ऐसा कदम क्यों उठाया। वहीं मां की मौत से आंचल के दोनों बच्चे 14 वर्षीय बेटी और 11 साल का बेटा गम में डूबे हैं। पति की आंखों से आंसू थम नहीं रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more