06 June 2024

बुंदेलखंड व पश्चिमी यूपी में अभी गर्मी से राहत नहीं



लखनऊ। नौतपा के बाद प्रदेश के अधिकतर इलाकों में लू से थोड़ी राहत तो मिली है, मगर बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने कन्नौज, कानपुर, आगरा, इटावा और बुंदेलखंड के कई इलाकों में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी लू चलने के आसार जताए हैं। बुधवार को प्रदेश में फतेहपुर में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। आगरा में 46 तो झांसी में अधिकतम 45.9 डिग्री रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार दो दिन दक्षिणी पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी या मध्यम बारिश की उम्मीद है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more