हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 June 2024

शिक्षकों ने जताई खुशी, पुरानी पेंशन की बढ़ी उम्मीद


लखनऊ। केंद्र के समान प्रदेश में भी पेंशन मेमोरेंडम जारी होने पर विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने खुशी जताई है। प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी के नेतृत्व में शिक्षकों ने हजरतगंज गांधी प्रतिमा पर एकत्र होकर खुशी का इजहार किया।


साथ ही गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि जल्द ही यह लड़ाई अंजाम तक पहुंचेगी। तिवारी ने कहा कि यह लड़ाई 2008 से लड़ी जा रही है। हम सब ने इस लड़ाई को उच्च न्यायालय से सर्वोच्च न्यायालय तक लड़ा है, तब जाकर इस सफलता के मुकाम पर पहुंचे हैं। संगठन इसके लिए मुख्यमंत्री को आभार व्यक्त करता है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more