हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 July 2024

शिक्षक संगठन के आवाहन पर संकुल शिक्षक बैठकों का बहिष्कार




बाराबंकी

शासन द्वारा उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में डिजिटल उपस्थिति एवं पंजिकाओं के डिजिटलाइजेशन का आदेश जारी किया गया था। उक्त आदेश को वापस लिए जाने को लेकर शिक्षक संगठनों द्वारा आंदोलन भी किए जा रहे है। जिसको देखते हुए जिले के ब्लॉको में बने शिक्षक संकुलो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार को शिक्षक संकुल बैठक आयोजित की जाती है किंतु उक्त के क्रम में माह जुलाई के तीसरे मंगलवार को आयोजित होने वाली मासिक शिक्षक संकुल बैठक का विभिन्न संगठनों के आह्वान पर बहिष्कार किया। उक्त जानकारी देते हुये उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ राकेश सिंह ने बताया कि जनपद के समस्त ब्लॉकों फतेहपुर, देवा, बंकी, हरख, सूरतगंज, रामनगर, दरियाबाद, त्रिवेदीगंज, बनीकोडर, सिरौलीगौसपुर, मसौली, निंदूरा, हैदरगढ़, सिद्धौर, नगर क्षेत्र, बंकी एवं पूरेडलई के सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक साथियों द्वारा शिक्षक संकुल बैठकों का पूर्ण बहिष्कार किया गया। सभी शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक संगठनों के ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्रीगण ने अपने
ब्लॉक में होने वाली संकुल बैठक
का बहिष्कार किया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more