हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 July 2024

ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ जल्द



लखनऊ, राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं की समय-सारिणी जारी कर दी है। आवेदन 20 जुलाई से 20 अक्तूबर तक लिए जाएंगे। शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन 20 नवंबर तक लिए जाएंगे। इन योजनाओं के लिए https// scholarship.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


निदेशालय स्तर से पीएफएमएस के माध्यम से पैसा 19 दिसंबर (कक्षा 9-12 के लिए) और 20 जनवरी 2025 (कक्षा 11-12 को छोड़कर) तक जारी की जाएगी। सरकार का उद्देश्य इन योजनाओं के माध्यम से पिछड़े वर्ग के छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना है। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बताया कि ये योजनाएं छात्रों की शिक्षा में आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई हैं, ताकि वे अपनी पढ़ाई में बाधाओं का सामना न करें।

उन्होंने छात्रों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

और योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के कल्याण और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे कदम उठाती रहेगी।

उन्होंने बताया कि पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9 व 10) व दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11 व 12) के लिए आवेदन 20 जुलाई से 20 अक्तूबर तक लिए जाएंगे और धनराशि 19 दिसंबर तक खाते में भेजी जाएगी। दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 11-12 को छोड़कर) आवेदन 20 जुलाई से 20 नवंबर तक लिए जाएंगे और पैसा 20 जनवरी 2025 तक खात खाते में भेजा जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more