हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 July 2024

गपशप और मोबाइल गेम खेलने वाले शिक्षकों को नोटिस


रेवतीपुर,  ब्लॉक में शिक्षा क्षेत्र के चार परिषदीय स्कूलों का मंगलवार को बीईओ अशोक कुमार गौतम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही में दो प्रधानाध्यापकों, चार सहायक अध्यापकों एवं एक शिक्षा मित्र को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया।


 बीईओ के सख्त रुख से शिक्षकों में अफरातफरी मची है। बीईओ सबसे पहले‌ प्राथमिक विद्यालय अंधारीपुर पहुंचे जहां सभी शिक्षक कमरे में बैठकर गपशप करते मिले। उन्हें फटकारते हुए उन्होंने प्रधानाध्यापक सहित तीन लोगों को‌ नोटिस जारी किया। प्राथमिक विद्यालय कुल्हरियां में सहायक अध्यापक मोबाइल फोन पर गेम खेलते मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए हुए उन्होंने उन्हें नोटिस जारी कर जबाब मांगा। असांव कंपोजिट विद्यालय में शिक्षामित्र अनुपस्थित मिला। उन्होंने उसे भी नोटिस जारी किया।
इसके बाद बीईओ विशुनपुरा कंपोजिट विद्यालय धमके। सहायक अध्यापक के अनुपस्थित होने पर उन्होंन नाराजगी जताई। विद्यालय परिसर में गंदगी और टीवी कक्ष में लोहे का दरवाजा नहीं होने पर प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक को नोटिस जारी किया। निर्देश दिया कि वे 24 घंटे में जबाब दें। बीईओ ने सख्त लहजे में कहा कि समय से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित लोगों का वेतन रोककर उनके निलंबन की संतुस्ति की जायेगी। कहा कि शैक्षणिक कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more