हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 July 2024

कार छूने से नाराज शिक्षिका ने छात्र का दांत तोड़ा

 स्कूल के बाहर खड़ी कार छूने से नाराज शिक्षिका ने चालक के साथ मिलकर छात्र की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान जहां छात्र का एक दांत टूट गया वहीं पूरा जबड़ा हिल गया। रोते- बिलखते घर पहुंचकर छात्र ने परिजनों को इस घटना के बारे में बताया। परिजन इस मामले की शिकायत करने विद्यालय पहुंचे तो शिक्षिका ने अभद्रता कर छात्र व उसके परिजनों को भगा दिया। इस घटना की शिकायत पीड़ित छात्र के पिता ने क्षेत्राधिकारी फतेहपुर से की है।


मामला मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के कुतुलूपुर मजरे उमरी प्रथम का है। यहां के निवासी कमलेश ने क्षेत्राधिकारी फतेहपुर को दिये गए शिकायती पत्र में बताया कि उसका सात वर्षीय बेटा अनूप रोज की तरह शनिवार को भी कंपोजिट विद्यालय कुतलूपुर में पढ़ने गया था। अनूप ने विद्यालय की सहायक अध्यापिका उर्मिला राय की स्कूल के बाहर खड़ी कार को छू लिया था।



इससे नाराज शिक्षिका ने अपने चालक के साथ मिलकर छात्र की पिटाई कर दी। जिससे छात्र को काफी चोटें आ गयीं। वहीं जबड़ा हिलने से एक दांत टूट गया। बच्चे ने इसकी जानकारी घर पर मौजूद अपनी मां को दी। छात्र की मां का आरोप है कि

इस मामले की शिकायत लेकर जब वह विद्यालय पहुंची और अध्यापिका से इस बारे में बात की तो उसने उससे अभद्रता की और गालियां देकर उसे भगा दिया। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि दो दिन पहले उसने प्रभारी निरीक्षक से शिकायत कर छात्र की पिटाई के मामले में कार्रवाई की मांग की थी मगर न्याय न मिलने पर उसने क्षेत्राधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more