हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 July 2024

पुरानी पेंशन बहाली के लिए दिखायी एकजुटता


केंद्रीय वित्तमंत्री को पत्र लिखकर लगाई गुहार

लखनऊ। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर फेडरेशन ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र भेजकर देशभर के ऊर्जा निगमों में कार्यरत कर्मियों के लिए एक समान पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग की है। फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे ने केंद्रीय वित्त मंत्री को भेजे गए पत्र में लिखा है कि राज्य बिजली बोर्ड के विघटन के बाद नये बने ऊर्जा निगमों में भर्ती होने वाले कर्मचारियों और इंजीनियरों के लिए पुरानी पेंशन समाप्त कर दी गई।


लखनऊ, । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र. के तहत कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए एकजुटता दिखाई। हजरतगंज स्थित कर्मचारी नेता स्व. बीएन सिंह की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर जनसभा की। परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसीपी हजरतगंज अरविंद वर्मा को सौंपा।

परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष इं. हरि किशोर तिवारी ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर लंबे समय से कई क्रम में आंदोलन किए जा चुके हैं। मंगलवार को कर्मचारी प्रेरणा स्थल स्व. बीएन सिंह की प्रतिमा स्थल पर सभा की गई। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष अमिता त्रिपाठी ने की। यहां इं. हरि किशोर तिवारी, इं. एनडी द्विवेदी, शिवबरन सिंह यादव, इं. एके मिश्र, इं. दिवाकर राय, विवेक कुमार, इं. एचएन मिश्रा, इं. राजर्षि त्रिपाठी, इं. प्रकाश चंद्र, इं. श्रवण कुमार, इं. डीबी सिंह, धर्मेंद्र सिंह, फहीम अख्तर, अविनाश श्रीवास्तव, अरुण सिंह, आलोक सिंह, जितेंद्र आदि रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more