हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 July 2024

शिक्षकों ने संकुल पद से सामूहिक इस्तीफा दिया



लखनऊ। शहर भर प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों ने मंगलवार को शिक्षक संकुल पद से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। शिक्षक संकुलों का कहना है कि ऑनलाइन हाजिरी का जो आदेश आया है उससे शिक्षकों के सम्मान को ठेस पहुंची है। स्कूल महानिदेशक द्वारा ऑन लाइन हाजिरी के आदेश पर नाराजगी जतायी है। सभी संकुल शिक्षकों के इस्तीफा देने से विभागीय काम काज प्रभावित होगा।


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी हरिशंकर राठौर ने बताया कि ग्रामीण इलाकों के सभी ब्लॉक और नगर क्षेत्र के विभागीय अधिकारियों ने संकुल शिक्षकों का उत्पीड़न कर रहे हैं। प्राइमरी के शिक्षकों को ही संकुल वार काम लिया जा रहा है। खण्ड शिक्षा अधिकारी इनसे विभागीय पत्राचार से लेकर इलाके स्कूलों की निगरानी का काम कराते हैं। इनकी तैनाती एक साल की होती है। इसके बावजूद चार साल से लगातार काम लिया जा रहा है। जबकि इनकी मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। माल के 48 शिक्षक संकुल, मलिहाबाद के 46, मोहनलालगंज के 60 समेत पूरे शहर के 500 से अधिक शिक्षक संकुलों ने इस्तीफा दिया है। अब यह संकुल शिक्षक सिर्फ स्कूलों में बच्चों के पठन पाठन का काम करें। इसके अलावा यह खण्ड शिक्षा अधिकारी व विभागीय कोई काम नहीं करेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more