हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 July 2024

कोर्ट से रास्ता साफ, शासन में फंसी जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती, अभ्यर्थी परिक्रमा कर हुए हैरान

 

प्रयागराज। एडेड जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक के 1894 पदों की भर्ती पहेली बनी हुई है। मार्च 2021 के विज्ञापन पर 17 अक्टूबर 2021 को परीक्षा कराए जाने के बावजूद भर्ती आज तक पूरी नहीं हो सकी है।


परीक्षा में सफल कुल 43,610 अभ्यर्थी मेरिट तय नहीं होने से अटके हुए हैं। मामले पर याचिका हाई कोर्ट से निस्तारित हो जाने के बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं की जा रही है। अभ्यर्थी मेरिट सूची तैयार कर नियुक्ति दिए जाने की मांग को लेकर शासन तक परिक्रमा कर रहे हैं, लेकिन बैठक होने के नाम पर उन्हें टरकाया जा रहा है।


अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा निदेशक से भर्ती जल्द पूरी किए जाने की मांग फिर की है। प्रधानाध्यापक के 390 और सहायक अध्यापक के 1504 पदों के लिए उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) सचिव ने आवेदन लेकर परीक्षा कराई।





सहायक अध्यापक पद के लिए परीक्षा में 2,71,071 तथा प्रधानाध्यापक पद के लिए 14,931 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। 15 नवंबर 2021 को परिणाम घोषित किया गया, लेकिन कुछ अभ्यर्थियों ने कम अंक दिए जाने की शिकायत की और कुछ अभ्यर्थी हाई कोर्ट चले गए। शासन के निर्देश पर किए गए परीक्षण में शिकायत सही मिलने पर छह सितंबर 2022 को संशोधित परिणाम जारी किया गया।



इसमें सहायक अध्यापक पद के लिए 42,066 तथा प्रधानाध्यापक पद के लिए 1,544 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। संशोधित परिणाम के विरुद्ध वे अभ्यर्थी कोर्ट चले गए, जो पहले सफल थे और संशोधित परिणाम में असफल हो गए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more