हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 July 2024

पुरानी पेंशन के लिए लड़ेंगे हर लड़ाई : शिव गोपाल

प्रयागराज,   ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने बुधवार को कहा कि पेंशन के लिए हर लड़ाई लड़ने की बात कही। नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन प्रयाग शाखा के यूनियन भवन में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि इसके लिए हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।



इस दौरान शिवगोपाल मिश्रा ने कहा कि यूनियन नई पेंशन स्कीम का लगातार विरोध कर रही है। लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार इसी वजह से पूर्ण बहुमत नहीं पा सकी। उन्होंने कहा कि सरकार के पास अभी भी वक्त है, पुरानी पेंशन को लागू करे। इसके पूर्व यूनियन भवन में मेंस यूनियन के मंडल मंत्री आरके पांडेय और कोषाध्यक्ष विजय मिश्रा ने स्वागत किया। बैठक में उपस्थित यूनियन कार्यकर्ताओं को संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी गई। शिवगोपाल मिश्रा ने आश्वस्त किया रेलकर्मियों को पुरानी पेंशन जरूर मिलेगी। समीक्षा बैठक में आशीष कुमार त्रिपाठी को नया युवा संयोजक नियुक्त किया। बैठक का संचालन गोविंद यादव तथा अध्यक्षता एस एस सिंह ने की। बैठक में शाखा उपाध्यक्ष संजय कुमार, शैलेन्द्र कुमार, रानी श्रीवास्तव, बीबी सिंह, ओमकार नाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more