UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 July 2024

कांवड़ यात्रा के बाद ही सिपाही भर्ती परीक्षा के आसार



लखनऊ। सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए छह माह में दोबारा लिखित परीक्षा कराने की कवायद में एक माह की देरी हो सकती है। परीक्षा कराने की तैयारी में जुटे उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की राह में कांवड़ यात्रा और बाढ़ रुकावट डाल रहे हैं।


अधिकारियों के मुताबिक यात्रा खत्म होने और बाढ़ की स्थिति सामान्य होने पर परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद अब सितंबर तक अभ्यर्थियों को इंतजार करना पड़ सकता है।

बता दें कि सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा फरवरी माह में हुई थी, जिसका पेपर लीक होने की वजह से छह माह में दोबारा परीक्षा कराने का आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था। बोर्ड के अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेश के मुताबिक अगस्त माह में परीक्षा आयोजित करने की कवायद में जुटे थे, हालांकि कांवड़ यात्रा की वजह से पश्चिमी उप्र के तमाम जिलों में परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने और प्रदेश में 24 से ज्यादा जिलों में बाढ़ के हालात की वजह से इसमें अब देरी हो सकती है। (ब्यूरो)

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more