UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 March 2025

प्रोन्नत हुए 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने लगातार तीसरे दिन पुलिस अफसरों के तबादले की एक और सूची जारी की। इस बार कुछ समय पहले ही प्रोन्नति पाए 16 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें सहायक पुलिस अधीक्षकों व सहायक पुलिस उपायुक्तों को नई तैनाती देते हुए एएसपी व एडीसीपी बनाया गया है।


ये भी पढ़ें - बेसिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के अधीन संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को वार्षिक परीक्षा / मूल्यांकन के उपरान्त रिपोर्ट कार्ड उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में।

ये भी पढ़ें - प्रधानाध्यापक निलंबित..., 17 असिस्टेंट टीचरों पर भी कार्रवाई; छात्रों से ढुलवाया था राशन

इस फेरबदल में कानपुर नगर में तैनात सहायक पुलिस उपायुक्त अंजली विश्वकर्मा को वहीं पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त,आगरा के सहायक पुलिस उपायुक्त आदित्य को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आगरा, लखनऊ में सहायक पुलिस उपायुक्त किरन यादव द्वितीय को लखनऊ में ही एडीसीपी, बरेली में प्रभारी एएसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा को वहीं पर एएसपी दक्षिणी तैनात किया गया है। अमरेन्द्र सिंह को कानपुर नगर का एडीसीपी, गोरखपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक रल्लापल्ली वसन्थ कुमार को एडीसीपी लखनऊ, डॉ. अमोल मुरकुट को सहायक पुलिस उपायुक्त लखनऊ से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त लखनऊ बनाया गया है। अयोध्या के सहायक पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह को मैनपुरी का एएसपी नियुक्त किया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more