UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 March 2025

डीएलएड सेमेस्टर परीक्षा 3 अप्रैल से

प्रयागराज। परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) ने उत्तर प्रदेश डीएलएड द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम बुधवार को जारी कर दिया है। द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा तीन से पांच अप्रैल के मध्य होगी। वहीं, चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा सात से नौ अप्रैल के मध्य प्रस्तावित है।


ये भी पढ़ें - निर्णय: मतदाता पहचान पत्र भी आधार से जुड़ेगा

ये भी पढ़ें - UP IAS Transfer: यूपी में योगी सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन जारी, दो IAS व चार PCS अधिकारियों को मिली नई तैनाती


सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक द्वितीय सेमेस्टर प्रथम प्रश्नपत्र वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रांभिक शिक्षा की परीक्षा तीन अप्रैल को सुबह 10 से बारह बजे तक होगी। द्वितीय प्रश्न पत्र प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास तीन अप्रैल को दोपहर 1.30 से 3.30 बजे तक होगी। तृतीय प्रश्न पत्र विज्ञान चार अप्रैल को सुबह 10 से 11 तक, इसी दिन चतुर्थ प्रश्न पत्र गणित 11.30 से 12.30 बजे तक, पंचम प्रश्न पत्र सामाजिक अध्ययन 2 से 4 बजे तक होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more