UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 March 2025

पुरानी पेंशन के लिए फिर भरी हुंकार

प्रयागराज, । नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ की ओर से बुधवार को पुरानी पेंशन लागू करने एवं एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) में पांच संशोधन की मांग को लेकर बाइक जुलूस निकालकर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में प्रदर्शन किया



इस दौरान उत्तर मध्य रेलवे के जीएम उपेंद्र चंद्र जोशी को 14 सूत्रीय मांगों को एक ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें रेलवे में पदों का सरेंडर करना किया जाए बंद, नए पदों के सृजन पर लगी रोक हटाई जाए, जनवरी 2020 से जून 2021 के मध्य फ्रीज डीए के एरियर का भुगतान करने, पेंशन कम्यूटेशन को 15 वर्ष से घटाकर किया जाए 11 वर्ष करने, 12 घंटे का ड्यूटी रोस्टर समाप्त कर उसे आठ घंटे करने और रनिंग स्टाफ के किमी भत्ते को एक जनवरी 24 से 25 फीसदी बढ़ाया जाए और रेलवे प्रोडक्शन यूनिटों निगमीकरण करने के प्रस्ताव को रद करने की मांग की है।


नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ के महामंत्री आरपी सिंह के नेतृत्व में एनसीआर के जीएम उपेंद्र चंद्र जोशी को ज्ञापन सौंपा गया । जुलूस वहां एक सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान आरपी सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन हर हाल में लागू होनी चाहिए। कर्मचारियों की सभा को मंडल अध्यक्ष मान सिंह, महासचिव अखिलेश सिंह राठौर, संयुक्त महासचिव आलोक सहगल, सुरेंद्र तिवारी, राजेश सिंह गौड़ ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंडल मंत्री चंदन सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन लागू करने तक इंपलाइज संघ का संघर्ष जारी रहेगा। बाइक जुलूस एवं सभा में एस रामाराव, दिवाकर शुक्ला, राकेश चौधरी, एसडी मिश्रा, राम विनय, आरके बाजपेयी, सुनील त्रिपाठी, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more