UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 March 2025

UP में संविदा कर्मियों की भी होगी फेस अटेंडेंस, ऐप के माध्यम से रखा जाएगा हाजिरी का रिकॉर्ड

 उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन में हर उपकेंद्र के संविदा कर्मचारियों से लेकर कार्यालय में अन्य कर्मचारियों की अब फेस अटेंडेंस होगी। लापरवाह व समय पर न आने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने सभी विद्युत निगमों के प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिया है।



ये भी पढ़ें - परीक्षा दे रही छात्रा से स्कूल में दुष्कर्म

ये भी पढ़ें - प्रवक्ताओं की नियुक्ति में सावधानी बरतने का निर्देश

उन्होंने बताया है कि संविदा कर्मचारियों का पंजीकरण अवर अभियंता द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा। पंजीकृत कर्मचारियों की दो चरणों में स्वीकृति उपखंड अधिकारी और अधिशासी अभियंता द्वारा वेब पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। खुद की व अन्य कुशल-अकुशल कर्मचारियों की उपस्थिति एसएसओ द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज की जाएगी।





हाजिरी की होगी यह व्यवस्था

इसके तहत कार्यालयों में कार्यरत संविदाकर्मी खुद मोबाइल ऐप से पंजीकरण करेंगे।वहीं दो चरणों में स्वीकृति कार्यालय अध्यक्ष (यानी एई/ईई/एसई/सीई) द्वारा वेब पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। ऐसे कर्मचारी मोबाइल ऐप के माध्यम से खुद अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकते हैं। वहीं स्थायी कर्मचारी भी खुद मोबाइल ऐप के माध्यम से अपना पंजीकरण करेंगे। पंजीकरण की स्वीकृति कार्यालय अध्यक्ष (यानी एई/ईई/एसई/सौई) द्वारा वेब पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। वहीं संविदा कर्मचारी का यूजर नेम ईपीएफओ यूएएन नंबर (12 अंकों का) होगा। जबकि स्थायी कर्मचारी का यूजर नेम (8 अंकों का) होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more