UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 March 2025

बेसिक शिक्षा में आठ वर्ष से सामान्य स्थानांतरण नहीं

 

प्रयागराज :

बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों - के पारस्परिक अंतःजनपदीय और  अंतरजनपदीय स्थानांतरण गर्मी की छुट्टी में किए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, लेकिन आठ  साल से जिले के अंदर सामान्य (ओपेन) स्थानांतरण/समायोजन नहीं होने से बड़ी संख्या में शिक्षक  दूर ब्लाकों में अटके हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने सामान्य स्थानांतरण किए जाने की मांग उठाई है, ताकि दूर ब्लाकों -में कार्यरत वह शिक्षक भी घर के नजदीक स्थानांतरण पा सकें, जिनके पारस्परिक स्थानांतरण के लिए - तालमेल (पेयर) नहीं बन पा रहे।


बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि शिक्षकों का पद जिला कैडर का है, लेकिन वर्ष 2017 के बाद से शिक्षक - ओपेन स्थानांतरण मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

पारस्परिक स्थानांतरण का लाभ शिक्षकों को जरूर हुआ है, लेकिन यह लाभ पाने वालों से कहीं - अधिक संख्या लाभ न पाने वालों की है। पारस्परिक अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन प्रक्रिया छह मार्च से शुरू हुई है, - जबकि पारस्परिक अंतःजनपदीय स्थानांतरण के लिए 12 मार्च से आवेदन लिए जा रहे हैं। पारस्परिक स्थानांतरण के लिए समयसारिणी बेसिक शिक्षा परिषद सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने जारी कर दी है। ओपेन स्थानांतरण करीब आठ वर्ष से नहीं होने से बड़ी संख्या में शिक्षक घर से दूर हैं। अनिल यादव ने कहा है कि घर के नजदीक स्थानांतरण मिलने पर शिक्षक मनोयोग से विद्यालयों में शिक्षण कार्य कर सकेंगे, जिससे विद्यालय में शैक्षणिक स्तर सुदृढ़ होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more