UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 March 2025

कॉपियों में टेप से चिपकाए रुपये और लिखा-सर प्लीज पास कर दीजिएगा

 

प्रतापगढ़। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान बुधवार को परीक्षकों को कॉपियों के बीच टेप से चिपके 200 और 500 रुपये के नोट मिले। परीक्षार्थियों ने उत्तर पुस्तिकाओं में लिखा, सर प्लीज हमें पास कर दीजिएगा।



शहर के जीआईसी और तिलक इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कार्य कर बाहर निकले परीक्षकों ने नाम छापने की शर्त पर बताया कि कई उत्तर पुस्तिकाओं में नोट मिले। परीक्षकों ने उपनियंत्रक को नोट सुपुर्द कर दिए।


जिले के पांच मूल्यांकन केंद्रों पर बुधवार सुबह 10 से पांच बजे तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हुआ। राजकीय

बालिका इंटर कॉलेज और तिलक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल तो केपी इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और पीबी इंटर कॉलेज में इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन किया गया।


पहले दिन हाईस्कूल की 32,189 तथा इंटर मीडिएट की 21,853 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 16582 व तिलक इंटर कॉलेज में 15607 कॉपियां जांची गई, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज में इंटर की 8112, केपी इंटर कॉलेज में 7819 व पीबी इंटर कॉलेज में 5922 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया।


हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में 1801 तथा इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में 1449 परीक्षक लगाए गए थे। दो अप्रैल तक जिले


में नौ लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि मूल्यांकन कार्य की निगरानी कंट्रोल रूम से की गई। सभी केंद्रों पर पुलिस कर्मी तैनात रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more