हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 April 2025

परिषदीय स्कूलों में बच्चों के लिए प्राथमिक उपचार किट की होगी व्यवस्था

 

लखनऊ। राजधानी के 1618 परिषदीय स्कूलों में बच्चों के लिए प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए प्रधानाध्यापकों को मेडिकल किट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसका उपयोग आपातकालीन स्थितियों में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - यूपी बोर्ड / सार्वजनिक सूचना अंक बढ़ाने, फेल-पास के चक्कर मे साइबर ठगों के फेर में न फंसें।

ये भी पढ़ें - अब आंगनवाड़ी में कार्यरत स्टाफ का प्रतिदिन की उपस्थिति का समय देखेंगे प्रधान अध्यापक

उपचार में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से सलाह ली जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश ने बताया कि स्कूल शिक्षा महानिदेशक के आदेश पर सभी प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में आवश्यक दवाओं की किट रखने की व्यवस्था की जा रही है। इस कार्य के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।

बीएसए ने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत जिलों को दी गई कंपोजिट स्कूल ग्रांट की राशि से प्राथमिक चिकित्सा किट और आवश्यक दवाएं खरीदी जाएंगी तथा उन्हें सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जाएगी। सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने स्कूलों में प्राथमिक स्वास्थ्य किट अनिवार्य रूप से रखवाएं। निरीक्षण के दौरान मेडिकल किट की जांच भी की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more