हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 April 2025

अटल स्कूल और नये शैक्षिक सत्र का शुभारंभ करेंगे योगी

लखनऊ,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी एक मई को मजदूर दिवस के मौके पर अटल आवासीय विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर वे मुरादाबाद के अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन भी करेंगे। इसी के साथ प्रदेश के सभी 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालयों का संचालन शुरू हो जाएगा। 


ये भी पढ़ें - विभागीय जोड़-तोड़ से अब तक नौकरी कर रहे 08 लापता शिक्षकों में से 01 ने दिया इस्तीफा

ये भी पढ़ें - कक्षा-5 के बच्चे नहीं हल कर पाए गुणा का सवाल, शैक्षिक गुणवत्ता ठीक न देख डीएम ने नाराजगी जताई


मुरादाबाद मंडल के बच्चे अभी मेरठ मंडल के बुलंदशहर स्थित अटल स्कूल में पढ़ रहे हैं। योगी सरकार ने दो साल पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को लेकर अटल आवासीय विद्यालय की महत्वाकांक्षी योजना लांच की थी। इसके तहत नवोदय विद्यालय की तर्ज पर आवासीय स्कूल हर मंडल में बनाए गए। मगर बरेली व मुरादाबाद मंडल के स्कूलों का निर्माण पूरा न होने के चलते बरेली के बच्चों को लखनऊ और मुरादाबाद वालों को बुलंदशहर भेजा गया था।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more