हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 April 2025

संस्कृत कॉलेज: शिक्षकों की भर्ती प्रबंधकों के जिम्मे, लगभग आधे पद खाली

प्रयागराज। प्रदेश के 403 सहायता प्राप्त संस्कृत महाविद्यालयों और 570 माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों में नियमित शिक्षकों की नियुक्ति एक बार फिर प्रबंधकों को देने की तैयारी है। शिक्षा निदेशालय की ओर से सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है कि सहायता प्राप्त संस्कृत विद्यालयों-महाविद्यालयों में पूर्व की तरह प्रबंधकों के माध्यम से ही शिक्षकों की नियुक्ति की जाए।


ये भी पढ़ें - प्रेस नोट :- 01 मई 2025 को अपनी माँगों को लेकर प्रदेश भर के शिक्षक देंगे बी०एस०ए० कार्यालय पर धर

ये भी पढ़ें - भारत की 11 सबसे मजबूत कारें: Bharat NCAP की 5-स्टार रेटिंग वाली गाड़ियां,

पिछले कई सालों से इन संस्थाओं में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई है। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों में तीन साल पहले स्थायी शिक्षकों की मानदेय पर नियुक्ति हुई थी। सरकार ने 2018 को उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद विनियमावली-2009 में संशोधन के बाद सहायता प्राप्त संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों के चयन का अधिकार माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को दिया था।



शिक्षकों के लगभग आधे पद खाली

संस्कृत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में स्थायी शिक्षकों के लगभग आधे पद खाली हैं। 17 मार्च 2023 को शासन में हुई बैठक में प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार एडेड संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में अध्यापकों के सृजित 2085 पदों में से 1064 कार्यरत थे और 1021 खाली थे। प्रधानाचार्यों के सृजित 570 पदों में से 263 कार्यरत और 307 रिक्त थे। महाविद्यालयों में प्राचार्य के 403 पदों में से 154 कार्यरत और 249 रिक्त थे और शिक्षकों के 1889 पदों में से 960 कार्यरत और 929 खाली थे। उसके बाद से बड़ी संख्या में शिक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more