हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 April 2025

बच्ची के कक्षा में शौच करने पर प्रधानाचार्य ने की पिटाई, बेहोश, अस्पताल में भर्ती


गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। थाना बहादुरगढ़ के गांव आलमनगर स्थित इंटर कॉलेज में नर्सरी की छात्रा ने कक्षा में शौच कर दिया। इससे नाराज प्रधानाचार्य ने छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी। 


ये भी पढ़ें - कोविड महामारी के बाद बदले गए समय को पुनः पूर्ववत करने के संबंध में प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को लिखा पत्र

ये भी पढ़ें - *आर्यावर्त बैंक* अब *उत्तरप्रदेश ग्रामीण बैंक* बन गया। (01.05.2025 से प्रभावी)


पिटाई से बच्ची बेहोश हो गई। तुरंत ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे हापुड़ के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि उसकी पांच वर्ष की बेटी गांव के ही इंटर कॉलेज में नर्सरी कक्षा में पढ़ती है। बृहस्पतिवार की सुबह बच्ची स्कूल में पढ़ने के लिए गई थी। जहां अचानक बच्ची को शौच आ गई, जिससे बच्ची ने कक्षा में ही शौच कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर कॉलेज की प्रधानाचार्य बुरी तरह नाराज हो गईं। उन्होंने बच्ची को बेरहमी से पीटा। प्रधानाचार्य की पिटाई से बच्ची बेहोश हो गई

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more