हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

30 May 2025

मतदान केंद्रों पर अधिकतम 1200 वोटर होंगे : आयोग

नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने चुनाव में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिसके तहत अब मतदान केंद्रों पर ‌मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1,200 से अधिक नहीं होगी। इतना ही नहीं, आयोग ने यह भी निर्णय लिया कि मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए 2 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय न करना पड़े। 



मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के 100 दिनों के कार्यकाल में चुनाव सुधार को लेकर उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए आयोग ने यह जानकारी दी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more