हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 May 2025

पिता की मौत के बाद चार भाइयों ने ले ली मृतक आश्रित नौकरी, बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप

 

अमानीगंज। खंडासा के रामनगर अमावासूफी गांव निवासी चार भाइयों पर पिता की मौत के बाद कूटरचित दस्तावेज तैयार कर नौकरी हासिल करने का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।



मामले का खुलासा शनिवार को गांव निवासी अवधेश शुक्ल की शिकायत


ग्रामीण की शिकायत के बाद मचा हड़कंप, रिटायर भी हो गए चारों भाई, मिल रही पेंशन


के बाद हुआ। शिकायतकर्ता ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि शिक्षा क्षेत्र अमानीगंज के रामनगर, अमावासूफी निवासी राम आसरे शुक्ल, राम प्रसाद शुक्ल, स्वामी प्रसाद शुक्ल व हरिप्रसाद शुक्ल चार भाई हैं। इन चारों


भाइयों ने पिता शीतला प्रसाद शुक्ल की सेवाकाल के दौरान मृत्यु के बाद कूट रचना करके बारी-बारी से अध्यापक की नियुक्ति प्राप्त की।


उनका आरोप है कि वर्तमान में चारों भाई अपनी सेवा पूरी करके सेवानिवृत भी हो गए हैं और वेतन लेने के बाद अब पेंशन भी ले रहे हैं।



उन्होंने बीएसए से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से उनकी पेंशन रोक कर नियुक्ति की जांच करके चारों से


वेतन के रूप में हड़पी गई धनराशि की वसूली की जाए। थाने में प्राथमिकी की दर्ज कर कार्रवाई की जाए।



इस तरह की शिकायत अभी हमारे संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच करवाई जाएगी। संतोष राय, बेसिक शिक्षा अधिकारी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more