हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 May 2025

छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने वाला शिक्षक गिरफ्तार

 


मथुरा। कोतवाली छाता क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो दिखाने वाले प्रशिक्षु अध्यापक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अध्यापक से पूछताछ में जुटी है।



विद्यालय की शिक्षिका ने बताया कि शनिवार को कुछ छात्राओं ने उन्हें बताया कि विद्यालय में प्रशिक्षु अध्यापक नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ करता है। इतना ही नहीं उन्हें मोबाइल में अश्लील वीडियो भी दिखाता है। कुछ छात्राओं के इसका विरोध किया तो अध्यापक ने उन्हें धरा धमकाकर चुप करा दिया। इससे उसकी हिम्मत और बढ़ गई। जब




पीड़ित छात्राओं की संख्या अधिक हो गई तो उन्होंने अध्यापिका को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पहले तो शिक्षिका को विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने छात्राओं से अलग-अलग बात की और मामले की सच्चाई जानी। सभी छात्राओं ने एक स्वर में अध्यापक द्वारा छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो दिखाने की बात कही। इस पर शिक्षिका उन्हें लेकर छाता कोतवाली आ गईं। यहां कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा को पूरी घटना से अवगत कराया

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more