हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 June 2025

मदरसे के हाफिज ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल


गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव में मदरसे के हाफिज पर 14 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप है कि हाफिज की हरकतों से परेशान बच्ची ने मदरसे में जाने से इन्कार कर दिया था। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 




गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी मदरसे में पढ़ती है। उसी मदरसे में बहादुरगढ़ के पलवाड़ा गांव का रहने वाला 40 वर्षीय हाफिज बच्चों को शिक्षा देता है। करीब दो माह पहले हाफिज ने बच्ची को मदरसे में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकत की। वहीं, हाफिज ने यह सारा प्रकरण मोबाइल में कैद कर लिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more